वक़्फ़ की संपत्तियों को छुपाने वालो पर सरकार करने जा रही है कार्यवाही।

वक़्फ़ की संपत्तियों को छुपाने वालो पर सरकार करने जा रही है कार्यवाही।

उत्तराखंड (देहरादून)- 05 दिसम्बर 2025

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वक़्फ़ सम्पत्तियों में सुधार व पंजीकरण, प्रबंधन के लिए 6 जून 2025 से एक वेबसाइट “उम्मीद” वक़्फ़ पोर्टल को बनाया गया था, वही पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है.वही पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि अंतिम तिथि होने के कारण वेबसाइट पर लोड ज्यादा है व कई लोगों को दिक्क़तो का सामना भी करना पड़ रहा है. जिसके लिए उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री अल्पसंख्यक विभाग किरेन रिजिजू को भी अवगत कराया गया है.शादाब शम्स ने बताया की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रकिर्या को बढ़ाने के लिए मंजूरी नही मिली है, जिसके लिए अब त्रिबिनल में ही रजिस्ट्रेशन की प्रकिर्या को पूरा किया जायेगा.वेब पोर्टल में परेशानी व देरी होने को शम्स ने पोर्टल का विरोध करने वालो की ही वजह बताया है, जो अब से पहले तक वक़्फ़ की सम्पत्तियों को दर्ज ना कराने पर जोर डाल रहे थे.सरकार को दोषी कहने वाले सभी दोषी है.क्योकि लम्बा समय देने के बावजूद भी कई लोगों ने सम्पत्तियों को पोर्टल में दर्ज नही किया,वही जो वक़्फ़ माफिया अब भी बचने की कोशिश कर रहे है या अन्य मुसलमानो को गुमराह करने का काम व अवैध रूप से वक़्फ़ की सम्पत्तियों को छुपाने की कोशिश कर रहे है उन सभी पर जल्द ही सरकार कार्यवाही करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!