मौसम विभाग ने आज राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश का पूर्वानुमान किया जारी।
देहरादून-01 अप्रैल 2026
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सोमवार 6 अप्रैल तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार इन सभी 6 दिनों में राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। आखिरी के तीन दिन पहाड़ के साथ मैदानी जिलों के लोग भी बारिश का अनुभव करेंगे।
➡️आज पहाड़ी जिलों में होगी बारिश⤵️
मौसम विभाग ने आज पहली अप्रैल को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान इन पर्वतीय जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी जिलों में जहां बारिश होगी,वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
➡️गुरुवार को इन जिलों में होगी बारिश⤵️
गुरुवार 2 अप्रैल को उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों जिनमें तीन गढ़वाल मंडल और दो कुमाऊं मंडल में है इनमें बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी. गुरुवार को भी इन पहाड़ी जिलों में 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी. मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
➡️3 अप्रैल के मौसम का अपडेट⤵️
शुक्रवार 3 अप्रैल को बारिश का पैटर्न थोड़ा बदल जाएगा. इस दिन राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहेगा।
➡️इन दिनों में सभी जिलों में होगी बारिश⤵️
शनिवार 4 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी राज्य बारिश का अनुभव करेंगे। इस दिन सभी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गरजना के साथ होगी,3500 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। रविवार 5 अप्रैल और सोमवार 6 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। यानी पूरे राज्य में बारिश होगी।
➡️ऐसे रहेगा तापमान⤵️
मौसम विभाग का अनुमान है कि अनेक स्थानों पर अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
