एग्रीगेटर लाइसेंस पर परिवहन विभाग की सख़्ती,बिना मानक पूरे किए चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई।

एग्रीगेटर लाइसेंस पर परिवहन विभाग की सख़्ती,बिना मानक पूरे किए चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई।

देहरादून-21 दिसम्बर 2025

देश के कई राज्यों से देहरादून ऋषिकेश हरिद्वार और रुड़की में सवारियां ढोने वाली निजी यात्री बस कंपनियों और इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की शिकायतों पर परिवहन विभाग ने सख़्ती दिखानी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग बिना मानक पूरे किए चलने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ बसों के लिए बुकिंग करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी कर रही है और अब तक तीन कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग और परमिट से सम्बंधित मिल रही थीं शिकायतें⤵️

देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की में ISBT दूसरे राज्यों से आने वाली निजी कंपनियों की बसों में अनधिकृत तरीके से की जा रही ऑनलाइन टिकट बुकिंग और परमिट की शर्तों के उल्लंघन के मामले में मिल रही शिकायतों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पिछले एक हफ्ते में हरिद्वार बायपास, आईएसबीटी और मोहकमपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है जिसमें चार सचल दलों और चार बाइक स्क्वायड की भी तैनाती की है। अब तक के अभियान में परिवहन विभाग ने Neog, Flix, Zing, Yolobus, leafybus जैसी बस सर्विस की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहे तीन ऑनलाइन टिकट एप्लीकेशन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है जबकि संचालित हो रही बसों का भी चालान काटा गया है।

एग्रीगेटर लाइसेंस ना बनवाने पर तीन कंपनियों को नोटिस⤵️

देहरादून और हरिद्वार से दिल्ली यह अन्य राज्यों में जाने वाली निजी बस कंपनियों के लिए मिलने वाली ऑनलाइन टिकट के लिए जिस राज्य में बसों का संचालन होता है वहां के स्थानीय परिवहन विभाग से कंपनी को एग्रीगेटर लाइसेंस बनवाना होता है जिसके बाद ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है लेकिन उत्तराखंड में कई कंपनियां ऐसी है जो बिना एग्रीगेटर लाइसेंस के गलत तरीके से बसों की ऑनलाइन बुकिंग टिकट उपलब्ध कराती है जो मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-93 सपठित धारा-193 का उल्लंघन है जिसके चलते परिवहन विभाग ने redbus, paytm और abhibus को नोटिस जारी करते हुए उन्हें जवाब के लिए 10 दिन का समय दिया गया है जबकि बस संचालक पर चालानी कार्रवाई की गई है और अब तक 170 से ज्यादा बसों के चालान काटे गए हैं।

ओला और रैपीडो जैसी सर्विस देने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई⤵️

देहरादून RTO की तरफ से बस कंपनियों के साथ-साथ ओला, उबर और रैपीडो जैसी बाइक और कार ट्रेवल सर्विस देने वाली कंपनी पर भी परिवहन विभाग ने एग्रीगेटर लाइसेंस बनाने पर पिछले दिनों कार्रवाई की थी जिसमें ओला उबर और रैपीडो ने एग्रीगेटर लाइसेंस बनवाकर सभी मानव को पूरा कर लिया लेकिन उनके जैसी कई और कंपनियां अभी ऐसी है जो देहरादून में ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर हैं लेकिन उन्होंने अब तक एग्रीगेटर लाइसेंस नहीं लिया है और उसके बिना ही ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है जिसके संबंध में भी आरटीओ देहरादून की तरफ से इन कंपनियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

बिना मानकों को पूरा किए बिना हो रहा था संचालन-RTO⤵️

देहरादून संभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चमोला का कहना है कि देहरादून हरिद्वार और अन्य जगह से दूसरे राज्य में जाने वाली निजी कंपनियों की बसें बिना मानकों को पूरा किए संचालित हो रही थी जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए बसों के चालान किए हैं साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए कुछ कंपनियों ने एग्रीगेटर लाइसेंस भी नहीं दिया था जिस पर तीन कंपनियों को नोटिस भी जारी किया गया है उनका कहना है कि अगर राज्य में कोई कंपनी ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ट्रैवल सर्विस प्रदान कर रही है तो उन्हें एग्रीगेटर लाइसेंस लेना होता है लेकिन अगर कंपनी एग्रीगेटर लाइसेंस नहीं लेती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!