उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज एक फरवरी को दिखेगा असर।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज एक फरवरी को दिखेगा असर।

उत्तराखंड-29 जनवरी 2026

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है.सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ अब राज्य से आगे बढ़ चुका है,हालांकि उत्तरी जिलों में अभी भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक प्रदेश में कई इलाकों में अच्छी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली.राज्य के 2500 से 2800 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है.उन्होंने बताया कि जो पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय था, वह अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसके अवशेष प्रभाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, साथ ही उनसे जुड़े बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में आज भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह सिलसिला धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने अगले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर भी चेतावनी जारी की है। डॉ. तोमर के अनुसार, 30 और 31 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय होगा,इसका असर 31 जनवरी की रात से दिखना शुरू हो जाएगा. 1 और 2 फरवरी को इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यम ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.हालांकि बुधवार को तेज धूप खिलने के बाद मौसम में सुधार देखने को मिला है मौसम विभाग के अनुसार, बादल कम होने के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!