छात्रा की उंगलिया कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस की तफ्तीश जारी।
विकासनगर (देहरादून)- 29 जनवरी 2026
विकासनगर में एक छात्रा की कई जगह से कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा की लाश मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा पर धारदार हसिये से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। छात्र के शव की उंगलिया और नाक भी कटी हुई मिली। पुलिस ने शव के पास एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हसिया भी बरामद किया है।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर जो ढालीपुर की रहने वाली है,अपने चचेरे भाई सुरेन्द्र के साथ दवा लेने के लिए बाइक पर निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी।पुलिस ने जब छानबीन की तो मोटरसाइकिल पर सुरेंद्र के साथ मनीषा एक पेट्रोल पंप के CCTV में नजर आई। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र ने हाल ही में एक दुकान से ये हसिया खरीदा था,जिससे मनीषा पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया है। मौके पर मोटरसाइकिल और हसिया मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया जो शक्ति नहर मे सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस को आशंका है की सुरेंद्र ने मनीषा की हत्या करने के बाद शायद शक्ति नहर में सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
