तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत,चेहरा कुचला।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत,चेहरा कुचला।

हरिद्वार-23 दिसम्बर 2025

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हरिलोक तिराहे पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है।पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को बहादराबाद की ओर से आ रहा ट्रक तेज गति में था। जैसे ही ट्रक हरिलोक तिराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक पैदल चल रहे युवक को उसने अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वो दूर जा चुका था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला गया इसलिए फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!