केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: चीरबासा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया यात्री,यात्री की मौत।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: चीरबासा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया यात्री,यात्री की मौत।

रुद्रप्रयाग:-13 सितंबर 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है। चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में एक यात्री की जान चली गई है। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:15 बजे चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान एक यात्री इसकी चपेट में आ गया। घटना में यात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने आवाजाही रोकने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में बारिश नहीं हो रही थी। इसके बावजूद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण रास्ते पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों को जोखिम वाले हिस्से में आगे बढ़ने से रोक दिया गया है।

चीरबासा क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों के दौरान पत्थर गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

लगातार हो रही पत्थर गिरने की घटनाओं के बीच प्रशासन के सामने यात्रा व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखना चुनौती बन गया है। फिलहाल यात्रियों की आवाजाही रोककर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मार्ग को दोबारा खोलने का निर्णय परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!