चमोली के युवाओं के लिए सुरक्षा जवान बनने का अवसर,9 सितंबर से भर्ती शिविर।

चमोली के युवाओं के लिए सुरक्षा जवान बनने का अवसर,9 सितंबर से भर्ती शिविर।

चमोली:-05 सितंबर 2026

SIS Security India Ltd. द्वारा जनपद चमोली के विभिन्न विकासखंड परिसरों में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक बेरोजगार युवक भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं।

अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल पास/फेल, आयु 19 से 40 वर्ष, वजन 55 से 90 किलोग्राम, ऊंचाई 168 सेमी, सीना 80 से 85 सेमी तथा मेडिकल फिट होना आवश्यक है। पंजीकरण शुल्क ₹350 निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून स्थित SIS ट्रेनिंग एकेडमी में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए ₹10,900 शुल्क निर्धारित है तथा प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास एवं वर्दी की सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रशिक्षण के बाद सुरक्षा जवानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे।

विकासखंड जोशीमठ में 9-10 सितंबर, दशोली में 11-12 सितंबर, नंदानगर (घाट) में 14-15 सितंबर, पोखरी में 16-17 सितंबर, नारायणबगड़ में 18-19 सितंबर, देवाल में 21-22 सितंबर, थराली में 23-24 सितंबर, गैरसैंण में 25-26 सितंबर तथा कर्णप्रयाग में 28-29 सितंबर 2026 को पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9509896497 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!