देहरादून में बुजुर्ग महिला की ह्त्या का खुलासा,2500 रुपये के लिए नौकर ने की थी हत्या।
देहरादून:-05 सितंबर 2026
राजधानी देहरादून के चंदर रोड स्थित एमडीए कॉलोनी में 72 वर्षीय रेखा बंसल की ह्त्या मामले में 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताते चले हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि परिवार का परिचित और लंबे समय से रेखा बंसल के पति दिनेश बंसल की दुकान पर काम करने वाला विनित कुमार निकला जिसने ₹2500 को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और वारदात को लूट का रूप देने के लिए उसके हाथ से सोने का कड़ा उतार लिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पहचान छुपा कर कपड़े बदले और कड़ा एक ज्वेलर को 65,000 में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ा बरामद कर लिया है।
बता दें देहरादून में बुजुर्ग महिला रेखा बंसल की हत्या को वारदात देने के बाद आरोपी विनीत ने घर जाकर अपने कपड़े बदले ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद लूटा गया सोने का कड़ा 65,000 में ज्वेलर को बेचा। पुलिस ने ज्वेलर्स से कड़ा बरामद कर लिया है ज्वेलर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विनीत ने पहले दिनेश बंसल के घर में सोने का कड़ा चोरी किया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
आरोपी ने बताया कि रेखा बंसल उसे पैसे देने से मना कर रही थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था बुजुर्ग महिला के मुंह पर कड़े से वार किया जिससे उसके गाल और नाक पर चोट लग गई। वो बिस्तर पर चिल्लाने लगे पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बुजुर्ग का हाथ मुँह नाक दबा दिया जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी विनीत को रिंग रोड के पास से पकड़ लिया है। पूछताछ में पहले पुलिस ने उससे स्कूटी के संबंध में जानकारी ली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी में रक्षाबंधन के दौरान एडवांस रुपए मांगे थे और रुपये ना मिलने पर विवाद किया था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था और वह दुकान पर काम करने लगा था लेकिन बीते शुक्रवार को उसने अपने मालकिन की हत्या कर दी।
पुलिस प्रशासन ने आरोपी विनीत को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दिनेश बंसल की स्कूटी घटनास्थल पर दिखी जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ। स्कूटी के बारे में पूछने पर पता चला कि आरोपित दिनेश बंसल से स्कूटी मांगकर ले गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया है।
