जरनल बिपिन रावत की मूर्ति व शहीद सैनिकों के शिलापट्ट का अनावरण।

जरनल बिपिन रावत की मूर्ति व शहीद सैनिकों के शिलापट्ट का अनावरण।

सिख रेजीमेंट के जवानों की शानदार बैंड प्रस्तुतीयों

चन्द्रवंशी कला मंच कर्णप्रयाग के कलाकार छाए रहे,झांकी में जलचौरा मल्ला पहले स्थान पर

माईथान (गैरसैंण):-31 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

माईथान में जन्माष्टमी मेले के शुभारंभ पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति खनसर की पहल पर जिला पंचायत बच्चछुवाबाण द्वारा नवनिर्मित देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मूर्ति का पूर्व सैनिक राज्य कल्याण परिषद के अध्यक्ष से.नि कर्नल अजय कोठियाल द्वारा अनावरण किया गया।

मूर्ति स्थल पर स्थापित शीला पट्ट पर खनसर क्षेत्र के 14 शहीद सैनिकों के नाम भी अंकित किये गये हैं। शहीद सैनिकों में गढवाल राईफल ,कुमाऊं रेजीमेंट ,पैरा रेजिमेंट व इंटेलिजेंस कोर्स के सैनिकों में शामिल सन 1957 के आपरेशन जम्मू कश्मीर से लेकर 1999 के कारगिल युद्ध तक के वीर शहीदों के नाम शामिल हैं। जिनमें भवान सिंह नेगी धामदेव,धर्म सिंह टेटुडा,त्रिलोक सिंह रावत कंडारीखोड,बलवंत सिंह बिष्ट तेवाखर्क,धर्म सिंह बच्छुवाबाण,देव सिंह पुंडीर दासमिया गांव ,गजेंद्र सिंह नेगी टेटुड़ा, महिपाल सिंह जलचौरा,ध्यान सिंह रावत कंडारीखोड,अवतार सिंह कुसरानी,अमित नेगी टेटुडा,महेंद्र सिंह नेगी धामदेव,गोविंद सिंह बिष्ट नैणी,कीर्ति चक्र विजेता प्रताप सिंह कलचुंडा के नाम अंकित हैं।

सेना के जवानों ने दी बैंड की शानदार प्रस्तुती

सिख लाइट इंफेन्ट्री रेजीमेंट रूद्रप्रयाग से पंहुचे सेना के जवानों द्वारा उद्घाटन अवसर पर सेना बैंड की आकर्षक धुन पर भजन स्तुती ,गणेश वंदना ,रित परेड धुन व देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां दी ,जिस पर मेलार्थियों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर सेना के जवानों का अभिनंदन किया ।

चन्द्रवंशी कला मंच के कलाकारों की रही धूम

मेले के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या के तहत चंद्रवंशी कला मंच कर्णप्रयाग के कलाकारों की धूम रही। टीम के मुख्य कलाकार विश्वजीत चंद्र व अमन राज की गायिकी व साहिल,समीर,रोहित व अनिल की संगीत धुनों पर नृत्य कलाकारों द्वारा पारंपरिक परिधानों में विभिन्न लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें बाल गोविंद जी,तू रेनदा मां,बेडू पाको,नंदा नारैणी,दमो लाणी,हमरा बारा मा गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर शाम तक झुमते रहे।

झांकी में जलचौरा पहले स्थान पर

मेले में झांकी प्रतियोगिता में महिला मंगल दल जलचौरा मल्ला प्रथम ,कंडारीखोड मल्ला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालयों की प्राथमिक वर्ग झांकी में राप्रावि कुसरानी मल्ली जूनियर स्तर पर सरस्वती विद्या मंदिर माईथान ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!