नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन,सीएम धामी,महानिदेशक सूचना सहित पत्रकार संगठनों ने जताई संवेदना।
नैनीताल:-12 सितंबर 2026
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। बताया गया है कि हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण उनका निधन हुआ है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना से नैनीताल समेत सूचना विभाग में शोक का माहौल है। सहकर्मियों और विभाग से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल देने की कामना की।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया। पत्रकारों ने उनके निधन को पत्रकारिता और सूचना तंत्र से जुड़े लोगों के लिए दुखद क्षति बताया। संगठनों की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।
गिरिजा शंकर जोशी के अचानक निधन की खबर से उनके परिचितों और सहयोगियों को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से सूचना विभाग में एक अनुभवी अधिकारी के साथ-साथ सहज और सहयोगी व्यक्तित्व के रूप में उन्हें जानने वाले लोगों के बीच शोक का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने इस कठिन घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
