सहसपुर में निजी स्कूल में छात्राओं से टीचर ने की छेड़छाड़, राज्य महिला आयोग सख्त।

सहसपुर में निजी स्कूल में छात्राओं से टीचर ने की छेड़छाड़,राज्य महिला आयोग सख्त।

सहसपुर (देहरादून)-02 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड में दो बेहद शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। देहरादून में नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने बाल आयोग से अपने शिक्षक की अश्लील हरकतों की शिकायत की है। वहीं,चमोली के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चों के यौन शोषण में मुकदमा।समाज को दिशा दिखाने और नई पीढ़ी के भविष्य को सजाने-संवारने का जिम्मा जिन शिक्षकों पर था, उन्होंने अपनी शर्मनाक हरकतों से गुरु-शिष्य की परंपरा का कलंकित कर दिया। देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से अश्लील हरकत की। स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। ऐसे में छात्राओं को बाल आयोग को शिकायत करनी पड़ी। वहीं, चमोली के शिक्षक पर भी छेड़खानी का आरोप लगा है।

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 9वीं और 10वीं कक्षा की छात्राओं ने अपने शिक्षक पर छेड़छाड़ व अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं. छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से गलत नीयत से छूता था. साथ ही अभद्र हरकतें करता था. जिसका विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था.

पीड़ित छात्राओं का कहना था कि मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही डराकर चुप रहने का दबाव बनाया गया. पीड़िताओं के मुताबिक, कई अन्य छात्राएं भी पहले ऐसी हरकतों का शिकार हुई हैं, लेकिन डर और शर्म के कारण सामने नहीं आ सकीं. आरोप है कि पूरा स्कूल स्टाफ आरोपी शिक्षक का बचाव कर रहा है.

उधर, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाए. साथ ही जब तक मामला स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक शिक्षक को निलंबित रखा जाए. इसके अलावा पुलिस प्रशासन को भी गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं. महिला आयोग ने स्कूल प्रबंधन, विशेषकर स्कूल के प्रबंधक व समिति को आरोपी शिक्षक के बचाव से जुड़े आरोपों पर तलब करने को कहा है

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि “किशोरियों और महिलाओं की सुरक्षा के मामले में आयोग बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा. मामले में गंभीर जांच के साथ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!