उत्तराखंड में फिर शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम,आदेश हुए जारी।

उत्तराखंड में फिर शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम,आदेश हुए जारी।

देहरादून-03 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड में कुछ दिनों की रोक के बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम फिर शुरू हो गया है। यूपीसीएल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड में फिर शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम⤵️

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने का काम एक बार फिर शुरू हो गया है। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि UPCL ने मीटर, बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे के मद्देनजर प्रक्रिया को रोका था।

शिकायतों के निपटारे के बाद लिया फैसला⤵️

उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने कहा शिकायतों का निपटारा मेगा कैंप में किया गया है। जिसके बाद अब स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!