होमगार्ड जवानों को सीएम धामी का तोहफा, छुट्टियों से लेकर भत्तों तक कई बड़ी घोषणाएं।
देहरादून-08 दिसम्बर 202
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’ पर देहरादून में आयोजित रैतिक परेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए होमगार्ड अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को बधाई दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि होमगार्ड बल चारधाम यात्रा से लेकर विभिन्न राज्यों में होने वाले बड़े आयोजनों तक हर कठिन परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अपनी सेवाओं से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जवानों के कल्याण के लिए संकल्पित है और इसी दिशा में आज कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं, जिनका उद्देश्य जवानों का मनोबल लगातार ऊंचा बनाए रखना है। वहीं, उत्तराखंड के डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा तीन अहम घोषणाएँ की गई हैं।जवानों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता पचास रुपये बढ़ाकर अब डेढ़ सौ रुपये कर दिया गया है, प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 140 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे, और सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वर्दी से जुड़े खर्च को सरकार द्वारा वहन करने का है, जिससे अब जवानों को वर्दी लेने या बार-बार उसे रिपेयर कराने की आर्थिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड को होमगार्ड कल्याण के मामले में अग्रणी बनाएगा।
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए आज बड़ा दिन रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के अथक परिश्रम और सेवा भावना को सलाम करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने होमगार्ड विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की⤵️
1.आकस्मिक छुट्टी (Casual Leave)
अब होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक छुट्टियों का अधिकार मिलेगा।
2.मातृत्व अवकाश
महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी।
3.ऊंचाई भत्ता
9000 फीट से ऊपर तैनाती पर पुलिस और SDRF की तरह
₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशिदी जाएगी।
4.विशेष भत्ता
SDRF का प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को
₹100 अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।
5.वर्दी भत्ता
वर्दी भत्ता फिर से शुरू कर दिया गया है।
6.भोजन भत्ता
जवानों के भोजन भत्ते को
₹100 से बढ़ाकर ₹150 कर दिया गया है।
(यानी 50% की बढ़ोतरी)
7.प्रशिक्षण भत्ता
प्रशिक्षण भत्ते में भी बड़ा इजाफा ₹50 से बढ़ाकर ₹140 किया गया।
सीएम धामी ने कहा कि ये फैसले राज्य सरकार की ओर से होमगार्ड जवानों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। सरकार आगे भी उनके कल्याण और करियर प्रगति पर निरंतर काम करती रहेगी।
CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि⤵️
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,
स्व. जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कनक चौक स्थित पार्क में जनरल रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर सीएम धामी ने उनके अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को सलाम किया। उन्होंने कहा “जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड और देश का गौरव हैं। उनका जीवन देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। इस दौरान सीएम,जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
