ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र में नई बसों का संचालन कहीं सीजनल तो साबित नहीं होगा? पूर्व में संचालित कई बस सेवाऐं हो चुकी हैं ठप्प।

ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र में नई बसों का संचालन कहीं सीजनल तो साबित नहीं होगा?,पूर्व में संचालित कई बस सेवाऐं हो चुकी हैं ठप्प

मेहलचौरी (गैरसैंण)- 10 दिसम्बर 2025
रिपोर्ट- प्रेम संगेला.

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र में आजकल तीन नई बसों के संचालन से जहां क्षेत्रवासियों को अच्छी परिवहन सुविधा का लाभ मिलने से खुशी का माहौल है।वहीं सेवा सुचारू रहेगी या सिर्फ सीजनल लाभ ही क्षेत्र को मिलेगा,इसको लेकर आशंकाएं भी गहरी हैं।

जिसका कारण पूर्व में संचालित रही टनकपुर-गैरसैंण,दिल्ली-माईथान,नैनीताल- गोपेश्वर,मेहलचौरी-हरिद्वार व बरेली-गैरसैंण बसों का संचालन बंद होना रहा है। वर्तमान में गैरसैंण क्षेत्र के लिए संचालित तीन नई बस सेवाओं में हरिद्वार से माईथान-गाजियाबाद,हल्द्वानी से वाया गैरसैंण होते हुए कर्णप्रयाग ओर नागाचूलाखाल से कोटद्वार तक की बस सेवा शामिल हैं,जिससे क्षेत्र वासियों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिल रहा है।

✅बसों के संचालन का समय⤵️

हल्द्वानी से चलने वाली बस सुबह 5:30 बजे संचालित हो रही है,जो 12:30 बजे गैरसैंण होते हुए शाम 3:30 बजे कर्णप्रयाग पहुंच रही है,बस अगले दिन इसी रूट से वापसी कर रही है। नंदा देवी बस सेवा सुबह 5:00 बजे हरिद्वार से संचालित की जा रही है,जो लगभग 1:30 बजे गैरसैंण होते हुए साढे तीन बजे अपने गंतव्य माईथान-गाजियाबाद पहुंचती है,अगले दिन बस सेवा वापसी हरिद्वार के लिए चल रही है।नागाचूलाखाल से कोटद्वार जाने वाली बस का संचालन दोनों तरफ से प्रात: 5बजे किया जा रहा है।बसों के नियमित संचालन को लेकर शंकाओं का आधार दरअसल शीतकाल के दौरान प्रदेश में चार धाम यात्रा बंद हो जाती है,जिसके चलते यात्रा मार्गों पर बसों का संचालन भी बहुत कम हो जाता है,जिसके बाद सरकारी रोडवेज व प्राइवेट बस संचालन करने वाली संस्थाएं बसों का अन्यत्र संचालन करते हैं।गैरसैंण क्षेत्र में संचालित नई बसों का संचालन पूरे वर्ष भर होगा या नहीं इसको लेकर अभी शंका बनी हुई है।

✅अभी चलती हैं ये बस सेवाएं⤵️

इन नई बसों को शामिल कर वर्तमान में क्षेत्र से दिल्ली,देहरादून,हरिद्वार,रामनगर व हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवाएं संचालित हो रही हैं।

✅अन्य शहरों को बस संचालन की पुरानी मांगे⤵️

जबकि रूद्रपुर,चंडीगढ,लखनऊ ओर गुडगांव जैसे शहरों के लिए बस संचालन की मांग पहले से की जाती रही है।
जिनमें कुनीगाड,भराडीसैंण,फरकंडे,देवपुरी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से बसों के संचालन की मांग शामिल है।

✅क्या कहते हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि⤵️

बस संचालन के लिए लंबे समय से प्रयासरत रहे माईथान के झूमाखेत निवासी समाजसेवी राकेश नेगी ने कहा की बस सेवा से यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल रही है,सेवा को स्थाई रूप से चलाने से ही क्षेत्र को वास्तविक लाभ मिल पाएगा।जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने कहा की सरकार को रोडवेज सहित निजि बस संचालकों को निर्देशित कर नियमित सेवा प्रदान करनी चाहिए,जिससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को सस्ती ओर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!