होटल के कमरे में मिला अल्मोड़ा निवासी महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी।

होटल के कमरे में मिला अल्मोड़ा निवासी महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी।

हल्द्वानी-10 दिसम्बर 2025

शहर के रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को सील कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है। शव होटल के कमरे के बेड पर पड़ा मिला,जिसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में भय का जैसा माहौल बन गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

पूछताछ में होटल मालिक ने बताया कि महिला मंगलवार शाम को होटल के कमरे में पहुंची थी।सुबह जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला की शिनाख्त 54 वर्षीय अल्मोड़ा निवासी के रूप में की गई है।जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतका हल्द्वानी में किराये के मकान पर अकेली रहती थी। पूर्व में भी वह होटल में रुकी थी,मंगलवार को वह होटल में रुकी थी।

एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में एक महिला रुकी थी। कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो महिला का शव बेड में पड़ा हुआ था,महिला की शिनाख्त हो चुकी है।मृतका के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कमरे में टीम को ऐसी कोई भी वस्तु नहीं मिले हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!