चमोली के देवाल में भीषण सड़क हादसा,दो महिलाओं सहित तीन की मौत।

चमोली के देवाल में भीषण सड़क हादसा,दो महिलाओं सहित तीन की मौत।

देवाल (चमोली)-11 दिसम्बर 2025

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 4 बजे मोपाटा सड़क पर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जिनमें दो महिलाएँ और एक पुरुष शामिल हैं।जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवाल पुलिस और SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर देवाल अस्पताल लाया गया है,जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार सभी लोग देवाल के चौड़ गांव के रहने वाले थे,और किसी काम से मोपाटा की ओर जा रहे थे। वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार सड़क संकरी होने और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ हो सकता है।फिलहाल पुलिस मौके का मुआयना कर पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

देवाल क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में मृतक⤵️

1- मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष.

2- बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष.

3- भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष.

घायल व्यक्ति⤵️

1- ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष.

2- खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!