तेज रफ्तार का कहर, बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 7 घायल
चमोली (जोतिर्मठ)-14 दिसम्बर 2025
जोतिर्मठ में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. पैनखंडा महोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हुए है. यह हादसा रविग्राम के पास हुआ।
जोशीमठ में हुये इस हादसे में दो युवक शिवम बिष्ट और सिद्धार्थ पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों में से एक को तत्काल देहरादून रेफर कर दिया गया है।पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें रात को ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।
थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया यह बस महोत्सव समिति द्वारा दूर-दराज से आए लोगों को छोड़ने के लिए लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में यह बताया जा रहा है कि बस मेले से वापस लौटते समय उसका ब्रेक फेल हो गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित हो गई. कई लोग इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गौतम कुमार ने बताया दो घायलों की स्थिति गंभीर है. जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया पांच लोगों को मामूली चोटें थी. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.
