ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में उमड रही भीड,फरसों में ग्रामीण ने जमा किया गरीबी का राशन कार्ड ग्रामीणों ने सराहा।
लखेडी में अग्निवीर सैनिकों के परिजनों का हुआ सम्मान।
मेहलचौरी (गैरसैंण)-17 दिसम्बर 2025
रिपोर्ट-प्रेम संगेला
विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत आजकल ग्राम पंचायतों के गठन कर बाद पहली खुली बैठकों का आयोजन चल रहा है।जिसमें ग्रामीण भारी उत्साह के साथ भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं,जिससे बैठकों में भारी भीड उमड रही है। बैठकों में एक तरफ विभागीय अधिकारी आमजन को लाभप्रद जानकारियां दे रहे हैं,वहीं प्रधानगणों की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में त्रिस्तरीय पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित होकर बैठकों के महत्व को गंभीरता से लेते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल लगभग सालभर के इंतजार के बाद ग्राम पंचायतों का गठन हो पाया है ,जिसके चलते तमाम विकास के कार्य भी लंबे समय तक अटके रहे।वर्तमान में ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के आयोजन से जहां ग्राम पंचायत के विकास की राह आगे बढ़ती दिखाई दे रही है,वहीं वंचित परिवारों को तमाम सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की उम्मीद भी जगी है। विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत,मेहलचौरी,रोहिडा,माईथान, कुनीगाड,पंचाली,आगरचट्टी,फरकंडे,भराड़ीसैंण, देवलकोट,नंदासैंण व आदिबद्री क्षेत्रों की सभी 95 ग्राम पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।बैठकों में जहां सरकार द्वारा संचालित जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जा रही है,वहीं जरूरतमंद वंचित परिवारों को योजनाओं का त्वरित लाभ देने की भी कोशिश की जा रहा है।
बैठकों में त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों के आधार पर मौके पर ही समन्वय बनाकर योजनाओं को अलग-अलग मदों में शामिल कर रहे हैं।जिससे ग्रामीणों में लंबे समय से अटकी गांवों के विकास की जरूरतों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।लखेडी में आयोजित ग्राम पंचायत की खुली बैठक की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान सरिता देवी द्वारा हालिया दिनों में शपथ लेने वाले अग्निवीर सैनिकों और उनके माता- पिता का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि, गांव के युवाओं का देश सेवा में शामिल होने से माता-पिता के साथ ही ग्रामवासियों का भी गौरव बढा है।
ग्राम पंचायत फरसों में अमित रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण अवतार सिंह नेगी द्वारा परिवार की आर्थिकी में सुधार के बाद अपना गरीबी रेखा वाला राशन कार्ड वापस जमा करने की इच्छा जताई,जिस पर उपस्थित ग्रामीणों,अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।अलग-अलग बैठकों में जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य आंन्द्रपा जगदीश सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह शाह व श्वेता सिंह, अंजू नेगी,ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह नेगी, माया सिंह ,ओमप्रकाश ,प्रभात किशोर ,लोकेश प्रसाद खंडूरी, मनरेगा के जेई भरत सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी ,रोजगार सेवक त्रिलोक सिंह चौहान,राकेश सिंह बिष्ट,कुंवर सिंह रावत,शिव सिंह रावत,गंगा देवी,युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक मुकेश कंडारी,स्यूणी मल्ली के ग्राम प्रधान जसवंत सिंह बिष्ट,फरसों के अमित रावत, मेहलचौरी की रेनू नेगी,लखेड़ी की सरिता रावत, स्यूणी मल्ली के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवर सिंह बिष्ट,मेहलचौरी की रेवती मढवाल आदि शामिल रहे।
