अंकिता हत्याकांड से उत्तराखंड की सियासत में फिर आया भूचाल,VIP का नाम सामने आने के बाद मचा बवाल।

अंकिता हत्याकांड से उत्तराखंड की सियासत में फिर आया भूचाल,VIP का नाम सामने आने के बाद मचा बवाल।

उत्तराखंड- 04 जनवरी 2026

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड नें एक बार फिर से प्रदेश में सियासी तूफ़ान ला दिया हैं.इस हत्याकांड में कथित VIP का नाम सामने आने के बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ ही दूसरी राजनीतिक पार्टीयां भी CBI जाँच की मांग कों लेकर सड़कों पर उतर आई हैं.हालांकि एसआईटी जाँच के बाद ADJ कोर्ट कोटद्वार 30 मई 2025 कों अपने फैसले में अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों कों आजीवन करावास की सजा सुना चुकी हैं.लेकिन एक ऑडियों वायरल होंने के बाद इस हत्याकांड नें फिर से प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया हैं।

आपकों बता दे कि 18-19 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी. जिसका शव SDRF नें 24 सितंबर कों चीला बैराज से बरामद किया था.इस हत्याकांड की जाँच पहले राजस्व पुलिस कर रहीं थी लेकिन इसके बाद इसकी जाँच रेगुलर पुलिस कों सौप दी गईं.इसके बाद तत्कालीन DIG पी रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया जिसने जाँच के आधार पर कुल 97 गवाह इस हत्याकांड में बनाएं और 500 पेज की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की.ADJ कोर्ट कोटद्वार में अंकिता भंडारी हत्याकांड का 32 महीने तक ट्रायल चला इस दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा 47 गवाह कोर्ट में पेश किए गए,जिनकी गवाही और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर कोर्ट नें अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों पुलकित आर्य,सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता कों दोषी ठहराते हुए 30 मई 2025 कों आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

उर्मिला सनावर नें अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक ऑडियों कों वायरल कर मचाया सियासी भूचाल⤵️

लेकिन इस बीच एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच मोबाइल पर आपस में हुईं बातचीत के एक के बाद एक कई ऑडियो उर्मिला सनावर नें वायरल कर दिए.जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के रूप में भाजपा नेता प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आया और इसी के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया.हालांकि दुष्यंत कुमार गौतम नें इन सब आरोपों कों बेबुनियाद बताया लेकिन इस भूचाल नें सुप्त अवस्था में पड़ी कांग्रेस में नई जान फूँक दी और वह अब इस मामले कों लेकर सड़कों पर उतर आई है।

कांग्रेस नें की हैं रिटायर्ड या सिटिंग जज की निगरानी में CBI जाँच की मांग⤵️

कांग्रेस ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की व्यापक पड़ताल आवश्यक बताते हुए इस घटना की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ शब्दों में कहा हैं कि तीन साल पुराने इस मामले में हाल में एक वीडियाे वायरल हुआ है जिसमें खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड में भाजपा का एक बड़ा नेता शामिल रहा है.यह खुलासा खुद को भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली एक महिला ने किया है. इस वीडिया से साफ है कि अपराधी सत्ताधारी दल का नेता है और यदि सीबीआई मामले की जांच करती है तो वह निष्पक्ष नहीं होगी इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच करायी जानी चाहिए।

उधर दूसरी ओर कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी नें भी इस मामले कों गंभीर बताते हुए कहा कि भाजपा के एक पूर्व विधायक की वार्ता का भी एक ऑडियो वायरल हो रहा है,जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा खुलासा हुआ है.पूर्व मंत्री नैथानी नें कहा कि,उन्होंने कहा कि भाजपा के जिस नेता पर आरोप लगाया जा रहा है उसका दबदबा कितना है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जब अंकिता भंडारी यौन शोषण और हत्या की घटना हुई थी तो तभी बिना देर किए अंकिता के कमरे को बुल्डोजर से तोड़ा गया था, बिस्तर को जलाने की कोशिश की गई थी. इससे स्पष्ट है कि इस प्रभावशाली नेता को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने की साजिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!