देहरादून में 31 जनवरी तक 12वीं तक के सभी विद्यालयों के खुलने का समय बदला,जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी।

देहरादून में 31 जनवरी तक 12वीं तक के सभी विद्यालयों के खुलने का समय बदला,जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी।

देहरादून-12 जनवरी 2026

देहरादून जिला प्रशासन ने शीतलहर के प्रकोप के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशानुसार, अत्यधिक ठंड, पाले और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए, जनपद के सभी स्कूल (कक्षा 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र अब 31 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे के बाद संचालित होंगे। यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी के आधार पर लिया गया है।

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सुबह स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है।अत्यधिक ठंड, पाला और कोहरे के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय सुबह साढ़े आठ बजे के बाद करने का आदेश दिया है।जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सविन बंसल के आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब 31 जनवरी तक प्रातः 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यह निर्णय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर लिया है, जिसमें आगामी दिनों तक प्रातःकालीन पाला पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है।शीतलहर के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी लाभार्थियों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!