स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया गया आयोजन।

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया गया आयोजन।

देहरादून-12 जनवरी 2026

राजधानी देहरादून में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

दौड़ में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे शहरवासियों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी के प्रति जागरूकता और समर्थन बढ़ाना था। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में स्वदेशी अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!