लूट का खुलासा- अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये 91,950 रुपये बरामद।

लूट का खुलासा- अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये 91,950 रुपये बरामद।

देहरादून-13 जनवरी 2026

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले वादी के बहनोई सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये 91,950 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचे 315 बोर,4 जिन्दा कारतूस, 2 अवैध चाकू तथा 1 आलानकब बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार वादी की फुफेरी बहन का पति हीं पूरी घटना का मास्टर माइंड निकला है प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को शराफत निवासी वन विहार मेहुँवाला देहरादून दवारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि 4 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा रात्रि के समय उनके घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये नगद व कुछ ज्वैलरी लूट लिये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके चलते पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से 13 जनवरी को तेलपुर चौक के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले 5 अभियुक्तों बुशरान राणा, आसिफ उर्फ बबलू, इरफान, राजकुमार उर्फ अनिल तथा वासिफ को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!