औली, बदरीनाथ में जमकर हुई बर्फबारी,चांदी से चमक रहे पहाड़,औली में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम।

औली, बदरीनाथ में जमकर हुई बर्फबारी,चांदी से चमक रहे पहाड़,औली में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम।

चमोली-27 जनवरी 2026

चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी के बाद सैलानियों को स्वर्ग जैसी अनुभूति मिल रही है। ताजा तस्वीर विश्व पर्यटन स्थल औली की है। औली में आज बारिश होने से भारी मात्रा में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद औली बर्फ की चादर से ढ़क गई है। इस समय पूरी औली चांदी सी चमक रही है। इसके साथ ही बदरीनाथ, सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हुई है।

चमोली में सुबह से ही मौसम बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका था। दिन ढलते ही चमोली के अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में शीत लहर के कारण ठंड की दस्तक एक बार फिर से बढ़ गई है. लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब,फूलों की घाटी रूपकुंड, ब्रह्मपाल,भेकलताल , वाण, लोहा जंग आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई है। इसके बाद शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है. लोग फिलहाल ठंड से निजात पाने के लिए अलावा का सहारा ले रहे हैं।

बारिश और बर्फबारी होने से बागवानी का काम कर रही लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट एक बार फिर लौट आई है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से बागवानी का काम कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत दी है। फिलहाल सैलानी चमोली के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं।

बारिश और बर्फबारी होने से जंगलों की आग भी अब पूरी तरह से बुझ चुकी है। वहीं, वन विभाग ने राहत की सांस ली है. बारिश और बर्फबारी होने से अब आग लगने का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है। चमोली जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में भालू का आतंक देखने को मिल रहा था वह भी अब पूरी तरीके से शांत नजर आ रहा है। भालू भी अब बारिश और बर्फबारी होने से जंगलों की ओर रुख कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!