लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)-28 जनवरी 2026

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में चलती कार में दुष्कर्म युवती से करने का मामला सामने आया है। मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। तभी आरोपियों ने उसे फैक्ट्री तक छोड़ने का झांसा देते हुए कार में बैठा लिया, फिर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी थी। जिसमें युवती ने बताया कि बीती 25 जनवरी की सुबह वो सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। पहले वो शिव मंदिर के पास ऑटो (टैंपो) के लिए रुकी, लेकिन काफी देर तक शिव मंदिर के पास ऑटो न मिलने पर वो पैदल रविदास मंदिर से अटरिया रोड की ओर निकली। इसी दौरान कार संख्या (UK 06 TA 8429) आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता को सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चलती गाड़ी में पीछे की सीट में आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, फिर उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद युवती ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने युवती की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे।इसी कड़ी में दोनों आरोपियों को ट्रांजिट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने परशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली रोड पर एक फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया।वहीं,पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी आरोपी राहुल से बरामद कर ली है। पुलिस कार से साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने सैंपलिंग किए। उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद महिलाएं और युवतियां अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम⤵️

1- फुरकान (उम्र 36 वर्ष), निवासी- भोट,जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)

2- राहुल दास (उम्र 34 वर्ष), निवासी- आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर मूल निवासी गबिया सराई, माधोटांडा, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!