श्रीनगर में दिल्ली के युवकों द्वारा मारपीट की घटना पर पुलिस का कड़ा रुख,दिल्ली निवासी 7 युवकों को किया गिरफ्तार,युवकों की दोनों कार की गई सीज।
श्रीनगर गढ़वाल- 29 जनवरी 2026
अदिति वैडिंग प्वाइंट श्रीनगर के पास कुछ बाहरी युवक जो कि 2 कार में सवार थे उनका कुछ स्थानीय युवकों से वाहन ओवर टेकिंग करने के चलते विवाद हो गया था। जिससे दोनों पक्षों क बीच गाली-गलौच व मारपीट की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाद के बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई व मारपीट की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मारपीट में संलिप्त बाहरी युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों (DL 4CBE 8961) व (DL 11 CE 3638) को सीज किया गया है व युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा इस मामले में गहनता से जांच कर सीसीटीवी कैमरों आदि को खंगाला जा रहा है। शांति भंग कर अराजकता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नाम पता अभियुक्तगण⤵️
1. अजय उबास (उम्र 27 वर्ष) पुत्र रोहतास, निवासी- पुरखुर्द, थाना बवावा, दिल्ली.
2. अभिषेक कौशिक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजेश कौशिक, निवासी-प्रहलादपुर बांगर थाना सहबाद डेरी दिल्ली.
3. विपिन मंद्रवाल (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजेश मंद्रवाल, निवासी- भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून.
4. विशाल वत्स (उम्र 25 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, निवासी- निठारी थाना अमन विहार दिल्ली.
5. आकाश डबास (उम्र 26 वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी- लाडपुर थाना- कंजावला दिल्ली.
6. सागर (उम्र 26 वर्ष) पुत्र हरिओम, निवास- कंजावला दिल्ली.
7. मनीष (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र, निवासी- छोटूराम पार्क प्रहलादपुर, थाना- सहबाद डेरी दिल्ली.
