हरिद्वार के बिनारसी में शोभायात्रा के बाद दो गुटों में चली गोलियां, एक युवक की गई जान, दो युवक घायल,कई थानों की पुलिस तैनात।
रुड़की (हरिद्वार)-01 फरवरी 2026
हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास शोभायात्रा संपन्न होने के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली. फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि,उसके भाई और दो अन्य को भी गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं, गोलीकांड के बाद एक पक्ष की ओर से हमलावर पक्ष के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई है। फिलहाल, कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने जल्दबाजी में शोभायात्रा को संपन्न कराया। वहीं, शोभायात्रा समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ पथराव भी शुरू हो गया। इस दौरान आनंद निवासी ग्राम बिनारसी की मौत हो गई. वहीं, उसका भाई विकास और योगेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
बिनारसी गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. फिलहाल, आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस की ओर से गांव में नजर रखी जा रही है. पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।हालात को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है।
संघर्ष में मौत⤵️
आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बिनारसी, भगवानपुर, हरिद्वार
संघर्ष में घायल⤵️
विकास पुत्र लक्ष्मीकांत (उम्र 25 वर्ष), निवासी- बिनारसी, भगवानपुर, हरिद्वार।
योगेंद्र (उम्र 27 वर्ष), निवासी- बिनारसी, भगवानपुर, हरिद्वार
