हल्द्वानी में धोखाधड़ी का मामला आया सामने,SSP के पास पहुंचे लोग,फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस।

हल्द्वानी में धोखाधड़ी का मामला आया सामने,SSP के पास पहुंचे लोग,फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस।

हल्द्वानी (नैनीताल)-10 फरवरी 2026

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कई लोगों के साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधडी और जालसाजी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस कप्तान ने तत्काल एस.ओ.मुखानी और एस.ओ.जी.की टीम को सुनार की धरपकड़ में लगा दिया है। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

हल्द्वानी स्थित एसएसपी मंजूनाथ टी.सी.के कार्यालय में आज दोपहर दर्जनभर लोग धोखाधडी और जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत थी कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने उनके साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखा की है। सुनार नरेंद्र(नीरज)ने कई लोगों से रुपये व सोना चांदी लिया, लेकिन तय समय से देने की जगह वह पहले ही रफूचक्कर हो गया।

हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एस.एस.पी.को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने नीरज को एक लाख और पिचासी हजार(1.85लाख)रुपये देकर 20ग्राम सोने का आभूषण बनाने को दिया था। उन्हें, बीती 8 फरवरी को उनका आभूषण मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया। तभी से नीरज का मोबाइल नंबर भी बन्द आ रहा है। घर पर उनकी पत्नी सामान वापस करने से इनकार कर रही है। कहा कि इसकी शिकायत सोमवार को मुखानी थाने में भी दी गई थी।

आरोप लगाए गए कि नीरज 6 फरवरी से लोगों का सोना लेकर भागा है। उसने 20ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम व अन्य से सोने के आभूषण चमकने व बनाने के नाम पर रुपये लिए और फरार हो गया। एसएसपी मंजूनाथ ने सामूहिक धोखागाडी के मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एस.ओ.जी.)के साथ एस.ओ.मुखानी सुशील जोशी को जांच सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!