केंद्र सरकार के गजट में ‘जौनसारी’ की स्पेलिंग सही कराने के मामले में हाइकोर्ट में हुई सुनवाई।
नैनीताल-17 फरवरी 2026
देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में रहने वाले जौनसारी (JAUNSARI) की स्पेलिंग गजट में जनसारी (JANSARI) लिखने के मामले पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई राज्य बनने के दौरान केंद्र सरकार के गजट में गलत छप जाने के कारण यहां रह रहे पिछड़ी जाति के लोगों को केंद्र से उनके लिए जारी योजनाओं का लाभ न मिलने के मामले पर हुई। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य सरकार से कहा है कि दो हफ्ते में स्थिति से अवगत कराएं।
हाईकोर्ट ने कोर्ट से पूछा ये सवाल⤵️
कोर्ट ने ये भी बताने को कहा है कि क्या राज्य सरकार ने इसे सही कराने के लिए कोई कार्यवाही की है या नहीं? स्थिति से अवगत कराएं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि जब राज्य का पुनर्गठन हुआ था, तब जौनसार क्षेत्र का नाम जारी केंद्र सरकार के गजट के अंग्रेजी भाषा की स्पेलिंग में जनसारी हो गया था।तब से अब तक इस पर न तो केंद्र सरकार ने विचार किया, न ही राज्य सरकार ने। अब इसको संशोधन केंद्र सरकार ही कर सकती है।क्योंकि, इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए हैं। बिना कैबिनेट की बैठक,उसके निर्णय और राष्ट्रपति की स्वीकृति से ही इसे सुधारा जा सकता है।इसलिए इसकी स्पेलिंग में सुधार किया जाए।
मधु चौहान दायर की है जनहित याचिका⤵️
इसको सही करने के लिए इनके आयोग के अध्यक्ष और राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है, लेकिन उस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस गलती की वजह से उनके लिए केंद्र की ओर से जारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है. इस मुद्दे को विकासनगर निवासी मधु चौहान ने जनहित याचिका दायर कर कोर्ट के सामने रखा है।
