गैरसैंण टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनमोहन परसारा का आकस्मिक निधन,क्षेत्र में छायी शौक की लहर,कल गुरुवार को मेहलचोरी बाजार व टैक्सीयां रहेंगी बंद।
मेहलचोरी (गैरसैंण)-18 फरवरी 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला
विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचोरी के वरिष्ठ व्यापारी एवं टैक्सी यूनियन अध्यक्ष 50 वर्षीय मनमोहन परसारा पुत्र त्रिलोक सिंह परसारा के आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रखने वाले पूर्व प्रधान मनमोहन परसारा का अंतिम संस्कार पैतृक घाट स्यूणी तल्ली में बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उनके बेटे प्रकाश ने बताया की मंगलवार को दादी की तबियत खराब होने पर वे उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे ,इस दौरान रास्ते में उनकी खुद की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से मंगलवार रात्री को उनका निधन हो गया।
सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके मेहलचोरी स्थित आवास पर लाये जाने पर परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया ।उनके असमय जाने का गम सैकडों की संख्या में पंहुचे लोगों की आँखे में साफ दिखाई दे रहा था।मिलनसार ओर हंसमुख व्यक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले मनमोहन परसारा के आकस्मिक निधन की खबर सुन पूरा क्षेत्र शोक में डुब गया।
बृहस्पतिवार को उनकी अंत्येष्टि के दौरान मेहलचोरी व्यापार संघ पूर्णतया बंद रखा जाएगा, वहीं रामगंगा टैक्सी यूनियन भी शोक में अपनी सेवाएं बंद रखेगा। मनमोहन परसारा बेहद मिलनसार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति थे।
पूर्व में स्यूणी तल्ली के प्रधान,व्यापार संघ के उपाध्यक्ष एव वर्तमान में रामगंगा टैक्सी यूनियन गैरसैंण के अध्यक्ष भी थे,वहीं वो पूर्व में शिशु मंदिर मेहलचोरी के अध्यक्ष व महेंद्रा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष भी रहे। स्थानीय क्रिकेट टुर्नामेंटों में आकर्षक कमेंटेरी करने वाले मनमोहन के प्रशंसकों की बडी संख्या थी,उनके आकस्मिक निधन से सभी को गहरा आघात लगा है। मोहन परसारा के पिता सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य हैं ,जबकि मां की वर्तमान में तबीयत खराब होने के चलते उपचार चल रहा है। वे अपने पीछे बेटा प्रकाश बेटी मनीषा सहित नाती-पोतों का भरपूरा परिवार छोडकर चले गये हैं। उनके स्कूली दिनों के सहपाठियों में शामिल चंदन परसारा,जितेंद्र नेगी,मोहन रावत, संजय संगेला,बलवीर भंडारी,सहित टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष आनन्द सिंह,सचिव संदीप बरमोला,व्यापार संघ मेहलचौरी के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,गैरसैंण के सुरेन्द्र बिष्ट,माईथान के संजय पुंडीर,आगरचट्टी के विजय रावत,व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बिष्ट,मंगल सिंह रावत,प्रेम सिंह शाह ,डॉक्टर अवतार सिंह नेगी ,स्यूणी तल्ली के प्रधान सुरेंद्र नेगी ,मंदिर समिति के गजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए अपूर्णीय क्षति बताया।
