गैरसैंण बजट सत्र में माननीयों के लिए चकाचौंध में नहीं रहेगी कमी,लाईनों के सुधारीकरण के दौरान आया फाल्ट
दो दिन से अंधेरे में गैरसैंण नगरवासी।
गैरसैंण- 01 मार्च 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।
9 मार्च से प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान गैरसैंण पंहुचने वाले माननीयों के लिए चकाचौंध में कोई कमी न रह जाए ,इसके लिए ऊर्जा निगम दिन रात लाईनों को दुरस्थ करने में जुटा है ।जिसके चलते पिछले दो दिनों से नगर के अधिकांश हिस्से अंधेरे में डुबे हुए हैं ।नगर क्षेत्र में चल रही अनियमित विद्युत आपूर्ति का खामियाजा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे ,विद्यार्थियों सहित आमजन को भुगतना पड रहा है।
दरअसल भराडीसैंण स्थित विधान सभा परिसर क्षेत्र में सत्र के दौरान कोई व्यवधान न आए इसके लिए 33 व 11 केवी की लाईनों को दुरस्थ रखने के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा था ।इस दौरान गैरसैंण नगर के फीडर में तकनीकी परेशानी आ गयी जिसके चलते विधुत आपूर्ति ठप्प पड गयी ।जिसके बाद ऊर्जा निगम द्वारा शनिवार सुबह से दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को दिन रात काम पर लगाकर सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। सुधारीकरण के काम के चलते ग्रीष्मकालीन राजधानी के मुख्य नगर गैरसैंण में में बीते 26 घंटों से अनियमित विद्युत आपूर्ति नगरवासियों के लिए सरदर्द बनी हुई है। पिछले दो दिनों से गैरसैंण नगर क्षेत्र के 11केवी के फीडर में निर्माणधीन कोतवाली के पास से गुजर रही लाईन में आई दिक्कत के चलते कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप्प तो कई जगहों पर अनियमित आपूर्ति हो रही है। जिसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,एक तरफ बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र परेशान हैं ,तो वही अपने जरूरी कामों के लिए बाजार आने वाले ग्रामीणों के काम नहीं हो पा रहे हैं वहीं होटल व्यवसाय से जुडे लोग भी परेशान हैं।
आइसक्रीम विक्रेता विनोद पंवार ने बताया की गर्मीयों का सीजन शुरू होते ही आइसक्रीम मंगवाई थी लेकिन दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से लगभग डेढ लाख की आइसक्रीम खराब हो गयी है। प्रिटिंग प्रैस चलाने वाले युवा दिनेश नेगी ने बताया की शादियों का सीजन शुरू होने वाला है लेकिन लाईट न होने से कार्ड छपान सहित अन्य कार्य ठप्प पडे हुए हैं।
अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय अधीक्षण अभियंता शैलेन्द्र बिष्ट ने बताया की विधान सभा वाले फीडर में काम के दौरान नगर के फीडर में कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते विधुत आपूर्ति की परेशानी हुई है ,जिस पर काम चल रहा हैजल्द ही व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
