विकासखंड गैरसैंण के 13 विद्यार्थियों का नवोदय के लिए चयन,10 सरकारी विधालयों के विधार्थियों के चयन ने शिक्षकों में भरा उत्साह।
छठी से 12वीं तक होती है निशुल्क आवासीय शिक्षण व्यवस्था
मेहलचौरी/गैरसैंण-19 मार्च 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए विकासखंड गैरसैंण से तेरह विधार्थियों का चयन हुआ है ।चयनित विद्यार्थी छठी कक्षा से जनपद चमोली के पीपलकोटी विधालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे ।ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए 1986 में स्थापित जिला स्तरीय विद्यालयों में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षण आवास व अन्य व्यवस्थाओं का प्रावधान है,जिसके तहत विधार्थियों को छठी कक्षा से 12 वीं कक्षा तक गुणवक्तापरक संस्कारवान शिक्षा के साथ ही खेल ओर अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करवाया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गैरसैंण विकासखंड से चयनित कुल 13 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों से चयनित हुए हैं ,वहीं तीन विद्यार्थी अलग -अलग प्राइवेट स्कूलों से संबधित हैं। एक तरफ सरकारी विद्यालयों की बदहाल स्थिति ओर लगातार आलोचनाओं के बीच 10 विद्यार्थियों का चयन होना सरकारी शिक्षण व्यवस्था के लिए राहत भरी खबर है। चयनित 13 विद्यार्थियों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैलाणा गैरसैंण के अंशु कुमार,भेडियाना रोहिड़ा की आरती ,स्यूणी मल्ली मेहलचौरी के अनिल बिष्ट ,आदिबद्री पजियाणा मल्ला की रचना ,लंगटाई की नैना ,कुशरानी कंडारीखोड के अशोक व अर्चना, झूमाखेत के नीरज व अरुण व नौगांव की अहाना शामिल हैं।
जबकि पब्लिक स्कूलों के चयनित विद्यार्थियों में सरस्वती शिशु मंदिर गैरसैंण के अभय सिंह रावत,प्रेयर हाउस दाडमडाली के तनिष्क व एसजीआरआर आदिबद्री की मानवी भंडारी शामिल हैं।
सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूड़ा ने कहा कि शिक्षा विभाग बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसका निर्वहन करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप 10 विद्यार्थियों का चयन होना बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
