संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत।

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत।

ऋषिकेश-24 मार्च 2026

ऋषिकेश रायवाला रेलवे ट्रैक पर भट्टोंवाला के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी कि श्यामपुर भट्टोवाला के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक लहुलुहान हालत में पड़ा है।

सूचना मिलते ही श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि युवक का सिर फटा हुआ है और वह लहूलुहान स्थिति में है। एंबुलेंस बुलाकर युवक को ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के कपड़ो की जेब से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान 35 वर्षीय दिवाकर भट्ट निवासी पुष्कर मंदिर रोड ऋषिकेश के रूप में हुई। जो मूल रूप से रामपुर जिला पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। क्या वह ट्रेन में सवार था और नीचे गिरा, या वह ट्रैक पार कर रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!