नैनीताल में हादसा : केमू बस पलटी,एक यात्री की मौत,आठ घायल।

नैनीताल में हादसा : केमू बस पलटी,एक यात्री की मौत,आठ घायल।

नैनीताल-27 मार्च 2026

उत्तराखण्ड में नैनीताल के खूपी गांव में बस पलटने से एक यात्री कि मौत और 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।

नैनीताल के खूपी गांव में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीव्र मोड़ पर एक बस पलट गई। बस कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की थी।

बस संख्या यू.के.04पी.ए.1112 हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस जैसे ही गेठिया पार कर खूपी पहुंची तो एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार चल रही बस पलट गई। बस में सवार 15 सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में एक युवक बस में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला लगभग 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से कोई आई.डी.कार्ड नहीं मिला है, जबकी एक मोबाइल फोन मिलने से पहचान की कोशिश की जा रही है।भौगोलिक संदर्भ

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ होगा। ये भी बताया गया है कि बस का एकसीलिरेटर फंसने से स्पीड अनियंत्रित हो गई होगी। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं होती आ रही हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए जा रही भक्तों की कार भी इसी क्षेत्र में गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!