बिजली बचाने के लिए कल एक घंटे लाइटें रहेंगी बंद,सरकार ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से की अपील।

बिजली बचाने के लिए कल एक घंटे लाइटें रहेंगी बंद,सरकार ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से की अपील।

देहरादून-27 मार्च 2026

अर्थ आवर’ के 20 साल पूरे होने पर पूरे भारत देश में जश्न मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत भारत सरकार ने 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की है। इस दौरान उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, देश के कुछ मशहूर स्मारक, विरासत स्थल और सरकारी इमारतें, ग्रह के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए अपनी लाइटें बुझा देंगी। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेश की जनता से इस बाबत अपील किया है कि वह 28 मार्च की रात 1 घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखे।

दरअसल, भारत सरकार के निर्णय के बाद उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। ये पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली की ओर से जारी पत्र के क्रम में प्रदेश में अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। साथ ही शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों, संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

अर्थ ऑवर को लेकर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में जिक्र किया गया है कि 28 मार्च, 2026 को सभी राज्य में अर्थ ऑवर (Earth Hour) अभियान चलाया जाना है। ऐसे में लोकभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 09:30 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों एवं घरों की गैर-जरूरी लाईट एवं गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बन्द करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!