गैरसैंण में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 9वें दिन भी रहा जारी।

गैरसैंण में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 9वें दिन भी रहा जारी।

गैरसैंण-31 मार्च 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की गैरसैंण ईकाई का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ ही धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन के 9वें दिन विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर इंजीनियरों से मुलाकात की। अपनी 27 सूत्रीय मांगों से विधायक को अवगत कराते हुए इंजीनियरों ने कहा कि फिलहाल कार्य बहिष्कार का आंदोलन चल रहा है, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पर विधायक ने उनकी जायज मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता किए जाने का आश्वासन दिया।

महासंघ से जुड़े अभियंता 23 मार्च से लोक निर्माण विभाग गैरसैंण के डाक बंगले पर धरना दे रहे हैं। विभिन्न विभागों में लोकनिर्माण विभाग,सिंचाई विभाग,लघु सिंचाई विभाग,विकास प्राधिकरण,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,ऊर्जा निगम के कनिष्ठ व सहायक अभियंता शामिल हैं।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से वेतन विसंगति व पदोन्नति का मामला शामिल है। जिसमें कनिष्ठ अभियंताओं को प्रारंभिक ग्रेड वेतन-4600 किए जाने,10 वर्ष की सेवा के पश्चात ड्राफ्समैन को जेई के पद पर प्रोन्नति दिए जाने,पूरे सेवा काल में पदोन्नति में तीन प्रोन्नति प्रदान किए जाने,10 वर्ष के सेवाकाल में ग्रेड पे 5400,16 साल की सेवा काल में 6600,26 साल की सेवा काल में ग्रेड पे को 8700 किए जाने की मांग शामिल है। अन्य मांगो में पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, पेयजल निगम व जल संस्थान का एकीकरण किए जाने, प्रोन्नति की सीमा 20 प्रतिशत किए जाने, निविदा गठित करने में वित्तीय अधिकार बढाए जाने, ऊर्जा निगम में प्रोन्नति सीमा 40 से 50 प्रतिशत किए जाने,सामूहिक बीमा दुर्घटना के रूप में न्यूनतम 2 करोड़ किए जाने,डिजिटलकरण के दौर में लैपटॉप और कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने,कृषि विभाग व जिला पंचायत में अभियंत्रण पदों का सृजन किए जाने,गुणात्ता नियंत्रण हेतु विभागों में प्रयोगशाला स्थापित किए जाने के साथ ही गैर तकनीकी कार्यों में अभियंताओं की ड्यूटी न लगाए जाने की मांगे भी शामिल है। वही बेहतर कार्य गुणवत्ता के लिए विभागों में पूर्व की भांति सुपरवाइजर मेट व बेलदार के पदों को बहाल किए जाने की मांग भी रखी गई है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बाहरी राज्यों की कार्यदायी संस्थाओं पर प्रदेश में रोक लगाई जाने की मांग भी की है।

धरना प्रदर्शन में चंचल सैनी,रजनी राणा,विष्णु ,दीपक नेगी,पवन सिंह,जतिन सैनी,सागर नेगी,दीपक सिंह नेगी,दरवान सिंह,रश्मि खत्री,मनीषा आर्य,नवीन कंडारी,सुशील सिंह,अभिषेक कपटियाल,काजल,राहुल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!