डोईवाला में उप शिक्षा अधिकारी 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार,विजलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।
डोईवाला (देहरादून)-01 अप्रैल 2026
देहरादून जनपद के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट गिरफ्तार।नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।
ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर मांगी थी एक लाख रुपए की रिश्वत।शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी थी रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी।जानकारी मिलने पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बुना था जाल।
ट्रैप के अनुसार नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था अधिकारी।विजिलेंस के द्वारा दिए गए नोट पकड़ते ही अधिकारियों ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गई गहन पूछताछ। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया जल्द ही मामले में जांच के साथ होगी अग्रिम कार्रवाई।
➡️1 लाख की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हुआ गिरफ्तार,महिला सहयोगी भी गिरफ्त में।⤵️
देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ा और तेज़ एक्शन लेते हुए शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
➡️लाख की रिश्वत लेते पकड़ा अधिकारी⤵️
सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने 1 अप्रैल 2026 को जाल बिछाकर आरोपी धनवीर सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में उप शिक्षा अधिकारी और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला (जनपद देहरादून) के पद पर तैनात थे।बताया जा रहा है कि आरोपी शिकायतकर्ता से ₹1,00,000 की रिश्वत मांग रहा था। यह रकम ऋषिकेश स्थित गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत पढ़ रहे छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के बिल पास कराने के बदले मांगी गई थी।
➡️महिला सहयोगी भी गिरफ्त में⤵️
इस मामले में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि उसकी सहयोगी के रूप में एक महिला भी सतर्कता टीम के हत्थे चढ़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान पुष्पांजलि, निवासी डालनवाला देहरादून के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
ट्रैप टीम ने बिछाया जाल, मौके पर दबोचा⤵️
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने पूरी योजना के साथ ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
