हरिद्वार जिले में बाइक मैकेनिक को गोलियों से भूना,इलाके में हड़कंप,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

हरिद्वार जिले में बाइक मैकेनिक को गोलियों से भूना,इलाके में हड़कंप,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

हरिद्वार:-14 सितंबर 2026

बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित शांतरशाह मार्ग पर एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में बाइक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सरेआम हुई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शांतरशाह गांव निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार बहादराबाद-शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार यानी 14 सितंबर की शाम को वो दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों ने आते ही हैप्पी पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गोलियां लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की,साथ ही वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में संभावित रास्तों और ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हैप्पी को पहले से जानते थे या किसी अन्य वजह से उसकी हत्या की गई। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. सरेआम हुई फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि,गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!