इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध मौत,पुलिस पड़ताल में जुटी।
चंपावत-06 अप्रैल 2026
कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया।अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने उनके निवास पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है। चर्चा है कि गैस प्रबंधक दयाल शरण पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस वितरण के दबाव के चलते यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना का असर रुद्रपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे,लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
