युवती को डराकर किया शारीरिक शोषण,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
विकासनगर (देहरादून):-01 नवंबर 2026
विकासनगर-सहसपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक युवती को डरा-धमकाकर पिछले 3 साल से उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पुलिस सख्त एक्शन ले रही है।मामले में भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहसपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक पिछले तीन वर्षों से उसे जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गौर हो कि 24 सितंबर को पीड़िता ने सहसपुर थाने मे आकर एक शिकायती पत्र दिया था।बताया कि लखनवाला, सहसपुर निवासी आदिल नाम का युवक पिछले तीन साल से उसे डरा धमका रहा था और उसके साथ शारीरीक संबंध बनाकर यौन शोषण कर रहा था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया और पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में भारतीय न्याय सहिंता (BNS) की धारा 64(2) M, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा अपराध संख्या-241/26 पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक वंदना नेगी को सौंपी गई।
उपनिरीक्षक, सहसपुर ने कहा कि,महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पुलिस पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ठोस कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच में मामले में तमाम साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बीते दिन आरोपी आदिल (उम्र 22 साल) निवासी बैरागी वाला सहसपुर को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया और पूछताछ के बाद पुलिस ने थाना परिसर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट मे पेश किया।
