कोटद्वार नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण मामला:-दुष्कर्म मामले में होटल संचालक की भूमिका आई सामने,साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार।

कोटद्वार नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण मामला:-दुष्कर्म मामले में होटल संचालक की भूमिका आई सामने,साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार।

प्रकरण में संलिप्त मुख्य दो अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)-09 अप्रैल 2026

कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा विगत 1 अप्रैल को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 31मार्च सुबह 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है और अभी तक घर वापस नहीं लौटी। सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु.अ.स.-76/2026, धारा- 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया।

कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से जुटायी गई आवश्यक जानकारी के क्रम में 3 अप्रैल को इस प्रकरण में संलिप्त मुख्य अभियुक्त विमल रावत व कृष्णा भट्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विवेचना को और अधिक गहनता से करने के साथ ही इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए, कि उक्त घटनाक्रम के दिन कोटद्वार स्थित एक होटल संचालक द्वारा इस प्रकरण में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों को बिना किसी वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के तथा बिना होटल रजिस्टर में प्रविष्टि किए ही कमरा उपलब्ध कराया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आईडी प्रूफ न होने के बावजूद होटल संचालकों द्वारा अधिक धन लेकर कमरा दिया गया था। होटल संचालक शुभम रावत एवं सोनू द्वारा अभियुक्तों के साथ षड्यंत्र एवं दुष्प्रेरण करते हुए घटना में सक्रिय रूप से सहयोग भी किया। इस आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा- 61(2) बीएनएस एवं 16/17 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई।जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा आज गुरुवार को होटल संचालक शुभम रावत एवं सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!