दिल्ली-देहरादून हाईवे लोकार्पण के लिए तैयार,पीएम-सीएम की सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद,मॉनिटरिंग में जुटे अधिकारी।

दिल्ली-देहरादून हाईवे लोकार्पण के लिए तैयार,पीएम-सीएम की सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद,मॉनिटरिंग में जुटे अधिकारी।

देहरादून-12 अप्रैल 2026

आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड आगमन संख्या और भव्यता की दृष्टि से अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होने जा रहा है। उनका देवभूमि में पहला रोड शो भी होगा। इसमें सांस्कृतिक गौरव और पारंपरिक भव्यता नजर आए, इसमें लगभग 12 से 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कुमाऊंनी,गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्यों एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत आभार किया जाएगा। पीएम मोदी करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाल काली के मंदिर में पूजा करेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

➡️ये रहेगा कार्यक्रम⤵️

सुबह करीब 10.00 बजे पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह यूपी के गणेशपुर जाएंगे। करीब 12 बजे वह देहरादून के मां डाट काली मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कर और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित कर दोपहर करीब दो बजे लौट जाएंगे।

भाजपा ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो और जनसभा के ऐतिहासिक होने का दावा किया है। रोड शो और जनसभा में बड़ी संख्चा में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार एक्सप्रेसवे की स्वर्णिम सौगात के साथ अन्य कई योजनाओं को समर्पित करने आ रहे हैं। ऐसे में उत्साह अब उमंग से आगे बढ़ते हुए उत्सव का रूप ले रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत मां डाट काली के दर्शन और पूजन के साथ करने वाले हैं। चारधामों, आदि कैलास समेत उत्तराखंड के पावन धामों में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री ने सनातन आस्था और विश्वास को सम्मान देने का काम किया है। इसी क्रम में उनका मां काली के मंदिर में शीश नवाना, देवभूमि के प्रति दुनियाभर के श्रद्धा भाव को नईं ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड शो के पश्चात प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!