सज रहा बाबा का दरबार, 51 क्विंटल फूलों से संवर रहा केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

सज रहा बाबा का दरबार, 51 क्विंटल फूलों से संवर रहा केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट।

केदारनाथ धाम (रुद्रप्रयाग)-21 अप्रैल 2026

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं. जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे केदारनगरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. इसी कड़ी में केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है. जिससे छटा देखते ही बन रही है.

हिमालय के गोद में बसे केदारनाथ धाम परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में उत्साह, आस्था और तैयारियों का माहौल साफ नजर आ रहा है. मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. करीब 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है, जिससे पूरी केदारपुरी भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठी है.

बाबा केदार की पवित्र डोली द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड पहुंची. इसके बाद मंगलवार यानी 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार यानी 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!