महिला और किशोरी के प्रेम प्रसंग का मामला,काली नदी में कूदने से पहले बचाया।

महिला और किशोरी के प्रेम प्रसंग का मामला,काली नदी में कूदने से पहले बचाया।

पिथौरागढ़-30 मई 2026

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय एक किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों के इनकार करने पर किशोरी खाई कूदकर जान देने की कोशिश तक कर चुकी है। पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है। महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है।यहां एक विवाहिता महिला और नाबालिग किशोरी के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आने के बाद परिवार और प्रशासन में हड़कंप मच गया।दोनों कथित तौर पर साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं और बाद में काली नदी में छलांग लगाने की कोशिश भी की,लेकिन समय रहते पुलिस और परिजनों ने उन्हें बचा लिया।

जानकारी के अनुसार,शुक्रवार को 28 वर्षीय विवाहिता झूलाघाट कोतवाली पहुंची और एक नाबालिग किशोरी को बुलाने की मांग की।पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच भावनात्मक और प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई।

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। यह सुनकर परिजन और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।काफी देर तक समझाने के बावजूद दोनों अपने फैसले पर कायम रहीं।इसी बीच कोतवाली से बाहर निकलने के बाद दोनों घर जाने के बजाय नेपाल सीमा से सटे काली नदी क्षेत्र की ओर चली गईं। परिजनों को शक हुआ कि वे कोई बड़ा कदम उठा सकती हैं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और परिवार के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि दोनों नदी में कूदने की कोशिश कर रही थीं,लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया।रेस्क्यू के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात दोहराती रहीं।

पुलिस के मुताबिक,विवाहिता मूल रूप से झूलाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वर्तमान में पिथौरागढ़ शहर में किराये के मकान में रहती है।महिला की छह साल की बेटी है,जबकि उसका पति दिल्ली में निजी नौकरी करता है।दूसरी ओर किशोरी नाबालिग है और फिलहाल पढ़ाई कर रही है।बताया जा रहा है कि रिश्तेदारी के जरिए दोनों की पहचान हुई थी।बाद में संपर्क बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

मामले को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया,जबकि किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) की निगरानी में भेजा गया है। फिलहाल दोनों महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में हैं।

पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि,विवाहिता और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है।विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। नाबालिग को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। नाबालिग किशोरी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रहेगी।

पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि किशोरी की रिश्तेदारी विवाहिता के गांव में है। उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। पिथौरागढ़ नगर में जहां विवाहिता किराए के मकान में रहती है उसके समीप ही किशोरी की बड़ी बहन का घर भी है। आने-जाने के दौरान दोनों में पहले परिचय हुआ और फिर दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। विवाहिता 6 साल की एक बेटी की मां है। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों को कानूनी सीमाओं, उम्र के फासले और सामाजिक दुश्वारियों का हवाला देकर समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन किशोरी और महिला जिद पर अड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!