राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से,रैली से होगा चुनावी शंखनाद।

राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से,रैली से होगा चुनावी शंखनाद।

देहरादून:-04 जून 2026

राहुल गांधी आज गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे। अल्मोड़ा में राहुल गांधी सिमकनी मैदान में प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को दो-दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं.गुरुवार को वह अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे.अगले दिन पांच जून को वह देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों व पूर्व विधायकों समेत अन्य नेताओं की बैठक लेंगे। उनके दौरे को सांगठनिक और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की दृष्टि महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा तो पिछले छह दिन से मोर्चा संभाले हुए हैं। राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली से विशेष हवाई सेवा से पंतनगर पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकाप्टर से अल्मोड़ा जाएंगे और साढ़े ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे वह पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे.साढ़े तीन बजे के आसपास उनका कोटद्वार पहुंचने का कार्यक्रम है, कोटद्वार में वह मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर उसके जिम की सदस्यता ले सकते हैं।राहुल गांधी कोटद्वार से रात्रि विश्राम के लिए मसूरी पहुंचेंगे। अगले दिन पांच जून को वह देहरादून पहुंचेंगे और नीरजा ग्रीन फार्म में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों व आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी टिप्स देंगे। इसके पश्चात वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी की यह जनसभा प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देने का काम करेगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि रैली के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के अल्मोड़ा पहुंचने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेशभर में लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। शैलजा के अनुसार, राहुल गांधी की यह जनसभा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनावी शंखनाद का काम करेगी। पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि यह रैली प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ने वाली साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!