दर्दनाक सड़क हादसा:हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पर कार दुर्घटना,एक की मौत दो गंभीर घायल।

दर्दनाक सड़क हादसा:हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पर कार दुर्घटना,एक की मौत दो गंभीर घायल।

हल्द्वानी:-23 अक्टूबर 2026

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बागेश्वर निवासी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अल्ट्रोज कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बागेश्वर जिला नंबर की (UK 02A 2544) कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्ट्रोज गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मंडी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,दुर्घटनाग्रस्त वाहन अल्ट्रोज है। हालांकि,गाड़ी के अनियंत्रित होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक के नियंत्रण खोने या किसी अन्य कारण से हुआ। गौरतलब है कि तीनपानी बाईपास हल्द्वानी में यातायात का अहम मार्ग है। आए दिन इस स्थान पर हादसे होते रहते है।कुछ सप्ताह पूर्व एक स्कॉर्पियो कार ने ओवरब्रिज पर चार युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसमें चारों युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को डेंजर जोन मानते हुए स्पीड लिमिट भी तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!