4 सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ,ग्रामीण राजेंद्र कंडारी के हत्यारों की गिरफ्तारी को खनसर घाटी में आक्रोश,मृतक के परिजनों पर बताया जान का खतरा।

4 सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ,ग्रामीण राजेंद्र कंडारी के हत्यारों की गिरफ्तारी को खनसर घाटी में आक्रोश।

मृतक के परिजनों पर बताया जान का खतरा।

माईथान (गैरसैंण)-17 जून 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

कोतवाली गैरसैंण के अंतर्गत चौकी माईथान के देवपुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ग्रामीण की मौत के मामले में माईथान मेला मैदान पर एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन कर हत्यारों का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की गयी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर के आह्वान पर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत द्वारा की गई। मामले में एक तरफ पुलिस महकमे के आधे दर्जन से ज्यादा अधिकारी मौत के कारणों ओर हत्यारों को पकड़े जाने के लिए दिनरात एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। तो वहीं मामले में महत्वपूर्ण चार सप्ताह बीतने के बावजूद मौत के रहस्यों का खुलासा न होने से नाराज खनसर घाटी के जन प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर मामले में हो रही देरी को लेकर गुस्से का इजहार करते हुए ग्रामीण राजेंद्र सिंह कंडारी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मामले का जल्द खुलासा न होने पर व्यापक जनआंदोलन की बात कहते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने पिडित परिवार को 25 लाख रुपऐ की सरकारी सहायता देने की मांग की गयी। वहीं पिडित परिवार की खराब आर्थिकी ओर जीर्णशीर्ण आवास के बदले नये सरकारी आवास देने की भी मांग की गयी।

जनप्रतिनिधियों ने मामले में पुलिस विभाग के ढीले -ढाले रवैयै को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा की जांच में देरी से हत्यारों को बचाव का मौका मिल रहा है, जिससे पिडित परिवार के सदस्यों को भी जान का खतरा हो सकता है।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर ने कहा कि एक माह बीतने को है,लेकिन हत्यारे अभी भी खुले घूम रहे हैं,जिससे पूरी घाटी में दहशत का माहौल बना हुआ है,ऐसे माहौल के चलते दूर शहरों में रहने वाले प्रवासी गर्मियों की छुट्टियों के बावजूद घर आने को तैयार नहीं है।

बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख दुर्गा रावत,जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत,सैनिक संगठन के गोवर्धन प्रसाद,खनसर विकास संघर्ष समिति के नारायण सिंह बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष माईथान संजय पुंडीर,महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष राधा रावत,कुंवर सिंह नेगी,मोहन सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी,विरेन्द्र सिंह नेगी,महावीर रावत,संजय रावत सहित सभी 21 ग्राम पंचायतों के प्रधानगण,क्षेत्र पंचायत सदस्य,महिला मंगल दल,व्यापारी व टैक्सी यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है की देवपुरी गांव के राजमिस्त्री का काम करने वाले 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह कंडारी 18 मई को सुबह गांव के नजदीक ही काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे,जिसके बाद से ही वे लापता हो गए थे ।जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार डॉग स्कवाड टीम के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से गहन खोजबीन की गई। इसी दौरान 23 मई को राजेंद्र सिंह का शव घर से 400 मीटर की दूरी पर गधेरे के तालाब में पाया गया था,तब शव के दोनों पैर व एक हाथ बंधा हुआ मिला था। वहीं सर पर गहरी चोट के निशान भी मिले थे,जबकि नजदीक में ही मृतक की पानी की बोतल, मोबाइल व चप्पल मिलने से परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या करके शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद से ही मामले की पेचिदगी ओर हत्या की आशंका देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार डॉग स्कावड टीम के साथ ही फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को भी लगाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!