बाघ ने किया महिला पर हमला,गंभीर रूप से घायल,ग्रामीणों में दहशत।
रामनगर (नैनीताल)-17 जून 2026
रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में रहने वाली एक महिला पर बाघ ने हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद जहां एक और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र इस बाघ को पकड़े जाने की मांग की है। इस हमले मे ग्राम चोपड़ा निवासी भुवन चंद्र की 40 वर्षीय पत्नी उमा उर्फ रमा देवी दोपहर गांव की कुछ महिलाओं के साथ घर से कुछ ही दूरी पर पानी लेने के लिए गई थी इसी बीच बताया जा रहा है कि बाघ ने रमा देवी पर हमला बोल दिया,जिसके बाद साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी शोर मचाया तो बाघ रमा देवी को लहुलुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले में रेंजर ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की गस्त शुरू करा दी गई है तथा मौके पर कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही पिंजरा लगाने की अनुमति अधिकारियों से ली जा रही है।
