देहरादून में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर हिंदू संगठन में उबाल,नगर कोतवाली में किया जमकर हंगामा।

देहरादून में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर हिंदू संगठन में उबाल,नगर कोतवाली में किया जमकर हंगामा।

देहरादून:-18 जून 2026

नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में एक 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया। आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

वहीं, हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया। जिससे माहौल गरमा गया। उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की, पुलिस के साथ भी बहस की।

पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां सहारनपुर चौक के पास स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे पर शौचालय में बलात्कार करने का आरोप है।

इस घटना की भनक लगते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी की पिटाई भी की गई, साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया है और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।इस दौरान कार्यकताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने के साथ पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, जिससे मामला गर्मा गया।

स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी देहरादून ने बताया कि,आज लक्खी बाग चौकी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि वो जिस घर में रहते हैं, उसकी दूसरी मंजिल पर शौचालय है। बीती देर रात उनकी नाबालिग बेटी शौचालय के लिए ऊपर गई थी,जब उनकी बेटी काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो वो ऊपर देखने गई। मां के पहुंचने पर बेटी ने बताया कि मकान मालिक के भांजे ने उसे शौचालय में खींचा और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!