ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: किच्छा हत्याकांड में नामजद दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: किच्छा हत्याकांड में नामजद दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार।

रुद्रपुर:-28 जून 2026

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा के चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड में प्रकाश में आए दो शातिर बदमाशों को उत्तर प्रदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया।

बॉर्डर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर और अंकित सागर उर्फ गट्टी बाइक से ब्लॉक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर फरार होने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। विक्रांत बागी हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद वे गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश भाग रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो भी पोस्ट करते थे।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में प्रकाश में आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!